{"_id":"63db3550ef48dc456149e3ac","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-44749-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच साल से लापता शख्स सालाना कमा रहा 90 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच साल से लापता शख्स सालाना कमा रहा 90 हजार रुपये
Thu, 02 Feb 2023 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र दिखाती बुजुर्ग महिला पिंकी देवी। संवाद
चरखी दादरी। पांच साल से लापता पति की परिवार पहचान पत्र में 90 हजार इनकम दर्ज होने से वार्ड-13 निवासी पिंकी देवी बेहद परेशान है। पति के घर न होने के बावजूद इनकम दर्शाने से परिवार की वार्षिक आय अधिक बैठक रही है वो सदस्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पति की इनकम कटवाने के लिए 62 वर्षीय महिला एफआईआर कॉपी के साथ विभागों के चक्कर काट रही है, लेकिन बात नहीं बन पा रही।
शहर के वार्ड 13 स्थित बधवाना गेट स्कूल के पीछे रहने वाली पिंकी देवी ने बताया कि लगभग पांच साल पहले उसका पति किशनलाल घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत उन्होंने सिटी थाने में 13 अगस्त 2017 को दर्ज करवाई थी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके घर का गुजर बसर करने के लिए उसका बेटा सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उनकी मासिक कमाई सात से आठ हजार रुपये है। इस महंगाई में किराये के मकान में वो रह रहे हैं।
महिला ने बताया कि सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को सहायता देने के लिए अपने परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये निर्धारित कर रखी है। उन्होंने कहा कि उनके घर में रेहड़ी के अलावा कोई इनकम नहीं है। बावजूद इसके परिवार पहचान पत्र में परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये दर्शाई हुई है। महिला का कहना है कि इसमें से 90 हजार रुपये इनकम उसके पति की है जबकि वो घर ही नहीं है।
विज्ञापन
- तीन माह से काट रही चक्कर
पिंकी देवी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने के लिए वो कई बार सीएससी में इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा चुकी है। इसके अलावा वो अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है लेकिन तीन माह गुजर जाने के बाद भी उसके परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय ठीक नही हो पाई है।