{"_id":"63d6ab321a171c06fe01c4ba","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-42310-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरविंद्र हत्याकांड के तीनों आरोपियों को सीआईए ने दबोचा, आज करेंगे कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरविंद्र हत्याकांड के तीनों आरोपियों को सीआईए ने दबोचा, आज करेंगे कोर्ट में पेश
Sun, 29 Jan 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक हरविंद्र
चरखी दादरी। गांव मानकावास निवासी हरविंद्र हत्याकांड के तीन आरोपियों को दादरी सीआईए ने दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित, अक्षय और अंकित बॉक्सर के रूप में हुई है। पुलिस सोमवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी विरेंद्र सिंह ने की है।
बता दें कि शुक्रवार शाम गांव मानकावास निवासी हरविंद्र बाबा कबूलनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में अपने दोस्त सचिन के साथ गया था। उसके कार से उतरते ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में हरविंद्र को दो गोली सिर और एक पैर में लगी। इसके बाद दोनों हमलावर अपने तीसरे साथी के साथ वहां से फरार हो गए थे। फायरिंग में घायल हरविंद्र को परिजनों ने पहले सिविल अस्पताल और फिर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
शुक्रवार रात ही निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई थी। बावजूद इसके शनिवार दोपहर हरविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में सदर थाना पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने हरविंद्र के पिता पारसराम के बयान पर अंकित, अक्षय और अंकित बॉक्सर समेत अन्य के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। वहीं, एसपी दीपक गहलावत ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
- सीआईए ने एक-एक कर दबोचे तीन आरोपी
सीआईए और स्पेशल स्टाफ टीम ने मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। इस प्रयास में पुलिस को सफलता भी हाथ लगी। सीआईए कार्यवाहक प्रभारी एसआई अनिल कुमार की टीम ने एक-एक कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
हरविंद्र हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए कोर्ट से पुलिस उनका रिमांड मांगेगी और उसके बाद ही हत्याकांड के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
-विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर