{"_id":"6ae63f1b529684317208cb80","slug":"four-wheeled-vehicles-will-be-barred-from-entering-the-markets-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162407-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी
चरखी दादरी। दिवाली व धनतेरस के पावन पर्व को शांतिपूर्वक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने की। इस बैठक में जिला पुलिस अधिकारियों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
एसपी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों व व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
स्पेशल पुलिस नाके और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ा पहरा
त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस नाके स्थापित जाएंगे। इन नाकों पर तैनात पुलिस बल द्वारा हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की गहन चेकिंग जाएगी। असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनात
बाजारों में महिलाओं, बुजुर्गों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से सिविल कपड़ों में पुलिस बल तैनात जाएगा । इसके अलावा, महिला सुरक्षा और स्नेचिंग (झपटमारी) तथा चोरी जैसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार पैदल गश्त करेंगे । बाजारों के प्रमुख और ऊंचे स्थानों पर वाच टावरों पर दूरबीन के माध्यम से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित
दिवाली की खरीदारी के दौरान बाजारों में लगने वाले जाम से निजात पाने और पैदल चलने वाले खरीदारों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने कड़े नियम लागू किए हैं। त्योहार के विशेष दिनों में मुख्य बाजार के भीतर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से विशेष प्रतिबंध रहेगा।
वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित
लोग खरीदारी के लिए अपने वाहन सुरक्षित ढंग से पार्क कर सकें। इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क या बाजारों के रास्तों पर वाहन खड़ा करने (रॉन्ग पार्किंग) और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने या अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
सीसीटीवी कैमरों से डिजिटल निगरानी और पीसीआर-राइडर्स की गश्त
भीड़भाड़ वाले बाजारों और व्यापारिक केंद्रों की सुरक्षा को डिजिटल और आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार के संदिग्ध मूवमेंट या अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पुलिस बल पहुंचेगा।
सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जल्द बैठक
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिवाली एवं त्योहारी सीजन के दौरान मुख्य बाजारों में आभूषणों की दुकानों पर होने वाली भारी खरीदारी और वित्तीय लेनदेन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व पुख्ता करने के उद्देश्य से जल्द ही जिले के सर्राफा एसोसिएशन एवं व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।