Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Municipal Council has taken charge to combat pollution, deploying anti-smog guns and road-sweeping machines on the streets

Charkhi Dadri News: प्रदूषण से निपटने को नगर परिषद ने संभाली कमान, सड़कों पर उतारी एंटी स्मॉग गन और रोड स्वीपिंग मशीन

Sun, 01 Nov 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has taken charge to combat pollution, deploying anti-smog guns and road-sweeping machines on the streets
शहर में पानी का छिड़काव करते हुए एंटी स्मॉग गन
चरखी दादरी। सर्दी की दस्तक के साथ ही जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 के पार रहने से हवा की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को एक्यूआई 134 पर पहुंच गया था। आगामी एक सप्ताह के दौरान इसके 300 के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दिवाली तक ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने के साथ प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद की ओर से एंटी स्मॉग गन के साथ रोड स्वीपिंग मशीन को सड़कों पर उतारा गया है, ताकि हवा में उड़ने वाली धूल और प्रदूषण के कणों को कम किया जा सके।
विज्ञापन

ये हैं जिले में प्रदूषण बढ़ने के कारण
शहर में वाहनों की आवाजाही, सड़कों पर जमा धूल और निर्माण कार्यों से उड़ने वाले धूल के कण वायु प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। सर्दी के मौसम में तापमान गिरने और हवा की गति कम होने से प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं। इससे हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगती है। इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव
नगर परिषद ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन को काम पर लगाया है। इसके माध्यम से पानी का छिड़काव कर हवा में मौजूद धूल के कणों को नीचे बैठाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सड़कों पर लंबे समय से जमा धूल को हटाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन लगाई गई है। मशीन से सड़कों की सफाई होने पर वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल में कमी आने की उम्मीद है। परिषद का प्रयास है कि शहर की प्रमुख सड़कों और अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई कर धूल के स्तर को कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली बसों में बीएस-6 मानक
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए वाहनों को लेकर भी सख्ती की गई है। दिल्ली में बीएस-4 से नीचे के वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। हालांकि चरखी दादरी से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली बसों को लेकर फिलहाल राहत की स्थिति है। जिले से करीब पांच बसें दिल्ली जाती हैं और सभी बसें बीएस-6 मानक की हैं। ऐसे में इन बसों के संचालन पर प्रतिबंध का असर पड़ने की संभावना नहीं है।

ठंड बढ़ने के साथ बढ़ेगी चुनौती
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में हवा की गति कम होने और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में जमा होने लगते हैं। दिवाली के आसपास ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका है। ऐसे में केवल मशीनों से सफाई और पानी के छिड़काव तक सीमित रहने के बजाय धूल उड़ने के अन्य स्रोतों पर भी नियंत्रण जरूरी होगा। निर्माण स्थलों पर नियमों की पालना, सड़कों की नियमित सफाई, खुले में कचरा जलाने पर रोक और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी जैसे कदम अहम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed