{"_id":"6610694a9f3e3ff03e02f6dc","slug":"mustard-will-not-be-purchased-in-badhra-for-two-days-lifting-work-will-be-done-sdm-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115911-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढड़ा में दो दिन नहीं होगी सरसों की खरीद, होगा उठान कार्य : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढड़ा में दो दिन नहीं होगी सरसों की खरीद, होगा उठान कार्य : एसडीएम
Sat, 06 Apr 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी में आढ़तियों से बातचीत करते एसडीएम सुरेश कुमार दलाल।
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार ने शुक्रवार को मंडी का दौरा किया और आढ़तियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंडी की स्थिति को देखते हुए कहा कि दो दिन के लिए सरसों की खरीद बंद की जाए ताकि समय पर उठान हो सके।
वहीं, अनाज मंडी में सरसों खरीद के चौथे दिन तक 3426 गेट पास जारी हुए हैं। करीब 80 हजार से अधिक क्विंटल सरसों की आवक हुई है। आढ़तियों ने जिला प्रशासन से उठान कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
मौसम में हो रहे बदलाव से चिंतित किसान अब किसी तरह के जोखिम लेने के बजाए खेत से सीधे ही मंडी में सरसों लेकर पहुंच रहे हैं। अब तक 35 हजार क्विंटल सरसों खरीद की गई है। आठ हजार क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। मंडी में शेड के नीचे व खुले में सरसों रखी है।
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा व मंजीत नांधा ने बताया कि एसडीएम सुरेश कुमार ने उठान कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। मंडी में सरसों की आवक ज्यादा होने के कारण दो दिनों के लिए खरीद बंद कर दी गई है।