{"_id":"69f4fabe8902baa3630dc98d","slug":"mustard-procurement-season-ends-government-procurement-of-102-lakh-quintals-done-in-the-district-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154657-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सरसों खरीद सीजन खत्म, जिले में 1.02 लाख क्विंटल की हुई सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सरसों खरीद सीजन खत्म, जिले में 1.02 लाख क्विंटल की हुई सरकारी खरीद
Sat, 02 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसान
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद शुक्रवार को सरकारी खरीद आधिकारिक रूप से बंद हो गई। पूरे सीजन के दौरान खरीद केंद्रों पर किसानों की अच्छी आवक रही और सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ निजी स्तर पर भी बड़े पैमाने पर खरीद दर्ज की गई। अंतिम दिन तक के आंकड़े के अनुसार जिले में सरसों की कुल खरीद 1,02,691 क्विंटल सरकारी एजेंसियों ने की है। निजी व्यापारियों ने 95,683 क्विंटल सरसों खरीदी है।खरीद के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को 13,331 क्विंटल सरकारी खरीद दर्ज हुई जबकि 689 क्विंटल सरसों की खरीद निजी स्तर पर हुई।
अगर मंडीवार स्थिति की बात करें तो चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में सबसे ज्यादा 75,305 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। वहीं झोझू कलां में 19,439 क्विंटल और बाढड़ा मंडी में 7,947 क्विंटल खरीद दर्ज की गई।
8,014 गेट पास जारी किए
किसानों की भागीदारी भी इस सीजन में अच्छी रही। कुल 8,014 गेट पास जारी किए गए। शुक्रवार को अकेले 91 किसानों ने अपनी फसल मंडियों में पहुंचाई। आवक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे सीजन में 2,17,615 क्विंटल सरसों मंडियों में पहुंची। इनमें से बड़ी मात्रा में खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
42,580 क्विंटल सरसों की हो चुकी उठान
उठान की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 42,580 क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है जबकि शुक्रवार को 5,093 क्विंटल की उठान हुई। इसके बावजूद अभी भी 60,111 क्विंटल सरसों का स्टॉक मंडियों में पड़ा हुआ है जिसकी उठान बाकी है।
वर्जन :
मंडी में शुक्रवार को गेहूं की खरीद व सरसों के खरीद जारी रही। अब सरसों की खरीद सरकारी बंद हो गई है। आगे तिथि बढ़ाने की कोई सूचना नहीं मिली है
- विजय कुमार,सचिव, मार्केट कमेटी