फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Munshi and worker absconded with Rs 13.88 lakh of 13 commission agents in Mandi, case registered against 5

Charkhi Dadri News: मंडी में 13 आढ़तियों के 13.88 लाख रुपये लेकर मुंशी व कामगार फरार, 5 पर केस दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Munshi and worker absconded with Rs 13.88 lakh of 13 commission agents in Mandi, case registered against 5
सब्जी मंडी में दुकान नंबर 56, जहां से रुपये लेकर भागा वसीम। 
चरखी दादरी। शहर स्थित नई सब्जी मंडी में काम कर रहा मुंशी व उसके भाई 13 आढ़तियों 13.88 लाख रुपये लेकर भाग गए। आढ़ती मनोज जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता चला। आढ़ती का आरोप है कि मुंशी वसीम ने अपने भाइयों के साथ मिलकर योजना बनाई है। अब शहर थाना पुलिस ने आरोपी व उसके भाईयों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि वह गांव हंसावास कलां का निवासी है और नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर 56 पर आढ़त का काम करता है। उन्होंने अपनी दुकान पर यूपी के पीलीभीत निवासी वसीम को मुंशी के काम पर रखा हुआ था। अब ढाई साल से मुंशी का काम रहा था और दुकान का क्रेता व विक्रेता संबंधी कैश का लेनदेन वसीम ही करता था। वहीं, उसके भाई भी मंडी में लंबे समय से काम कर रहे थे। 15 जून को 4 आलू की गाड़ियों की पेमेंट वसीम के पास ही रखी थी। इससे उन्हें आलू का भुगतान करना था। 16 जून को सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो वसीम के कमरे पर ताला लगा हुआ था और उसके भाई के पास फोन किया तो उसने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

जब उन्होंने कमरे की चाबी तलाश की तो पास में बाहर रखी हुई थी। बाद में वह कमरा खोलकर अंदर पहुंचा तो 15 दिन की 6 लाख रुपये पेमेंट नहीं मिली और न ही वसीम का सामान मिला। उनका कहना है कि वसीम ने अपने भाई सदाम, फईम,नदीम, सलीम ने मंडी में आपस में मिलकर योजना तैयार की और उनकी दुकान के साथ अन्य आढ़तियों से भी रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने दुकान 63 बी मालिक मनीष शर्मा से 23 हजार, दुकान 65 मालिक सुनील गर्ग से 45 हजार, दुकान 60 मालिक नवनीत से 18 हजार, दुकान 57 मालिक कपिल से 80 हजार रुपये, दुकान 52 मालिक मुकेश कुमार से 1 लाख, दुकान 53 मालिक से 12 हजार, दुकान 55 बी मालिक रामअवतार से 25 हजार, दुकान 55 ए मालिक विजय से 45 हजार, दुकान 23 मालिक जयप्रकाश से 45 हजार, दुकान 63 ए मालिक शैलेंद्र सैनी से 42 हजार, राजेश से 1.50 लाख रुपये, अमित से 50 हजार रुपये, साहिल से 1.53 लाख रुपये लेकर चला गया। दुकानदारों ने उस पर विश्वास करके रुपये दिए। अब शिकायतकर्ता ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आढ़ती की शिकायत पर मौका मुआयना किया गया है और पीड़ित आढ़तियों से भी बातचीत की गई। उनकी शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही टीम आरोपियों को काबू कर नकदी बरामद करेगी।



-एसआई सन्नी कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed