फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal council demolished 57 year old illegal construction with JCB

Charkhi Dadri News: नगर परिषद ने 57 साल पुराने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहाया

Sat, 16 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal council demolished 57 year old illegal construction with JCB
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित रामलीला कमेटी द्वारा लगभग 57 साल पहले नगर परिषद की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर बाद जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वहीं, रामलीला कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि एकाएक कमरे ढहाने से कमरों में रखा करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया। अगर उन्हें समय दिया जाता तो वो सामान बाहर निकलवा देते।
विज्ञापन

बता दें कि पुराना शहर स्थित शनि देव मंदिर के समीप करीब 57 साल पहले रामलीला कमेटी ने दो कमरों का निर्माण करवाया था। यहां कमेटी अपना जरूरी सामान रखती थी जबकि रामलीला मंचन के दौरान आने वाले मुख्य अतिथियों को भी यहां बैठाया जाता था।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि ये कमरे श्यामसर तालाब के सुंदरीकरण में बाधा बने हुए थे। उन्होंने रामलीला कमेटी को कई बार इन्हें ढहाने का नोटिस भी दिया था, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तस रखी गई। इसके चलते शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद के ईओ अभय यादव, एक्सईएन प्रवीन कुमार, एमई मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से दोनों कमरों को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्रवाई से पहले सामान निकालने का नहीं दिया गया समय : उमेद प्रजापत
रामलीला कमेटी प्रधान उमेद सिंह प्रजापत ने बताया कि नगर परिषद ने 6 माह पहले नोटिस दिया था कि वो श्यामसर तालाब के पास बनाए गए कमरों को हटवा दें। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि टीम कमरे तोड़ने के लिए आई हुई है। उन्होंने सामान निकालने के लिए दो दिन का समय मांगा, लेकिन अधिकारियों ने ये मोहलत नहीं दी।
फोटो: 20 शनि देव मंदिर के पास अवैध कमरों को ढहाती जेसीबी। संवाद
फोटो: 21 कार्रवाई के दौरान मौजूद नगर परिषद के अधिकारी व पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed