फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal Council Charkhi Dadri received property tax of Rs 35 lakh in two days.

Charkhi Dadri News: नगर परिषद को दो दिन में मिला 35 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स

Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Charkhi Dadri received property tax of Rs 35 lakh in two days.
फोटो 28 चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय। संवाद
चरखी दादरी। राज्य सरकार ने 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को कर छूट दी। कई शहरवासियों ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाया। दो दिन में ढाई सौ से अधिक लोगों ने नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करीब 36 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया जबकि अमूमन इतना राजस्व एक माह में मिलता है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाया गया। इसके लिए दो टीमें गठित की गईं जिन्होंने लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया। दोनों दिन लोगों ने कार्यालय में जाकर टैक्स भरने की बजाय ऑनलाइन भुगतान करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

टैक्स शाखा कर्मी मुकेश ने शनिवार को कुल 22 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने की पुष्टि की। इसमें से तीन लाख रुपये का टैक्स लोगों ने कार्यालय में आकर जमा करवाया जबकि 19 लाख का भुगतान घर बैठे ऑनलाइन किया। इसी प्रकार रविवार को छूट के साथ टैक्स भरने का अंतिम दिन रहा और साढ़े चार लाख रुपये का टैक्स लोगों ने कार्यालय पहुंचकर जमा करवाया जबकि करीब साढ़े नौ लाख का प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रॉपर्टी टैक्स में दी गई छूट का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। करीब 36 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ है। लोगों से अपील है कि अपने प्रॉपर्टी टैक्स का नियमित भुगतान करें। इससे प्राप्त राजस्व शहर के विकास कार्याें पर ही खर्च किया जाता है। - बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed