{"_id":"6650c853f09b86bf5504178d","slug":"mps-should-make-welfare-policies-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118126-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कुशल और अकुशल कारीगरों के लिए कल्याणकारी नीतियां बनवाए सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कुशल और अकुशल कारीगरों के लिए कल्याणकारी नीतियां बनवाए सांसद
Fri, 24 May 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का चुनाव करते समय उसकी योग्यता को देखना भी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार का चयन करना चाहिए जो व्यक्ति, समाज व देश की प्रगति की बात करे। इन लोगों का कहना है कि आज राजनीति में बदलाव आ गया है। स्वार्थ की राजनीति का ज्यादा बोलबाला है। ऐसे में सोच समझकर उम्मीदवार का चयन किया जाए। सांसद ऐसा हो जो जिला के लोगों की आवाज संसद में उठाए।
- आज चरखी दादरी में लोगों की अनेक समस्याएं हैं जिनका समाधान करवाने की जरूरत है। ऐसे उम्मीदवार को सांसद की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए जो इन समस्याओं का समाधान करवाए। जिला में पेयजल व्यवस्था में सुधार करवाने की सख्त जरूरत है। कृषि के लिए पानी की जरूरत है। रोजगार को बढ़ावा देने की जरूरत है। -चंद्र सिंह, ढाणी फौगाट
सांसद ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो समाज की प्रगति करवाए। मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के अलावा रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो। युवा वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां बनवाए। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का प्रबंध करवाए। सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार सृजित करवाए। जनकल्याण की सोच रखने के पक्ष में मतदान करना चाहिए। -सूरज खुराना, गांधीनगर
विज्ञापन
सांसद ऐसा हो जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में समान रूप से विकास करवाए। गांवों में भी शहरी तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाए। सांसद ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो ईमानदारी से जन सेवा करें। शिक्षा, रोजगार व चिकित्सा पर विशेष ध्यान दे। सड़क निर्माण व बिजली-पानी का समुचित प्रबंध करवाए। मतदान में लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें जो कुशल एवं अकुशल श्रमिकों एवं कारीगारों के कल्याण के लिए नीतियां बनवाए। -सुरेंद्र सिंह, वाहन मिस्त्री।