फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   MPHWU worker made many slides from the same sample, videos viral

एमपीएचडब्ल्यू वर्कर ने एक ही सैंपल से बनाई कई स्लाइड, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 03 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
MPHWU worker made many slides from the same sample, videos viral
सिविल अस्पताल में तैनात एक एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब डेढ़ मिनट की वीडियो में कर्मचारी एक ही सैंपल से एक ही जगह कई स्लाइड तैयार करता नजर आ रहा है। नियमानुसार यह गलत है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल अस्पताल के एक कर्मचारी की वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कर्मचारी एक ही जगह पर एक सैंपल से कई स्लाइड तैयार करता नजर आ रहा है। स्लाइड तैयार करते समय वह नियमों का पालन नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वीडियो में जो नजर आ रहा है और गलत प्रतीत होता है। ऐसा करना नियमों के खिलाफ भी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार स्लाइड तैयार करने के लक्ष्य की शर्त भी सरकार हटा चुकी है। ऐसे में यह कर्मचारी टारगेट पूरा करने के उद्देश्य से तो ऐसा नहीं कर रहा है। अब यह जांच का विषय है कि कर्मचारी स्लाइड पर नंबर डाल रहा था या फिर गलत तरीके से कुछ और कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले पर कुछ खोलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है और इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ही है वीडियो, होगी कार्रवाई : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुई है वह दादरी सिविल अस्पताल की ही है। जो व्यक्ति वीडियो में नजर आ रहा है वो एमपीएचडब्ल्यू वर्कर है। मामले की जांच की जाएगी और उक्त कर्मचारी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed