फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mother's murder with ax

मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

Sun, 08 Mar 2020 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mother's murder with ax
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी एक महिला की चरखी दादरी के गांव भांडवा में शनिवार रात हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप मृतका के बड़े बेटे पर है। वारदात के बाद से ही वह गायब है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बेटे सुनील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस ने मृतका सुमन देवी का चरखी दादरी सिविल अस्पताल में बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुमन देवी (52) अपने पति समर सेन और तीनों बेटों के साथ करीब डेढ़ साल पहले दुबलधन से भांडवा शिफ्ट हुई थी। भांडवा गांव में उसका मायका है। यहां उन्होंने जमीन खरीद ली थी। शनिवार रात समर सेन अपने छोटे बेटे सुधीर और साले सोमबीर के साथ खेत में था जबकि घर पर सुमन देवी और बड़ा बेटा सुनील था। रात करीब सवा नौ बजे सुधीर और समर सेन घर लौटे तो सुमन मृत हालत में मिली। मृतका के माथे से लेकर गर्दन तक चार वार किए गए जिसके चलते रक्त स्त्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात ही बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया। वारदात के समय मृतका का मंझला बेटा सुमित नौकरी के सिलसिले में रेवाड़ी गया हुआ था।
विज्ञापन

पिता पर पहले हमले कर घर में आग लगा चुका है आरोपी
हत्याकांड के बाद से मृतका का बड़ा बेटा सुनील घर से गायब है। समर सेन ने बताया कि 2008 से सुनील की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बारह साल में वह उस पर 50 से अधिक हमले कर चुका है। वो हर जगह उसका उपचार करवा चुके हैं लेकिन बीमारी पकड़ में नहीं आ रही। समर सेन ने बताया कि गत अक्तूबर माह में सुनील ने उस पर हमला करने के बाद घर में आग भी लगा दी थी। इतना ही नहीं मां की हत्या करने के बाद चूल्हे में कुल्हाड़ी जलाने का प्रयास भी किया लेकिन परिवार के लोगों की नजर कुल्हाड़ी पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन देवी का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा दिया है। इस संबंध में मृतका के बड़े बेटे सुनील के खिलाफ 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीमों ने दबिश शुरू कर दी है। -वीर सिंह, बाढड़ा, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed