फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mortgage drivers will get ten thousand loan from the bank, will be able to repay in easy installments

रेहड़ी चालकों को बैंक से मिलेगा दस हजार का लोन, आसान किस्तों में कर सकेंगे अदायगी

Tue, 30 Jun 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mortgage drivers will get ten thousand loan from the bank, will be able to repay in easy installments
सरकार की योजना के अंतर्गत रेहड़ी चालक दस हजार रुपये तक का ऋण बैंक से ले सकते हैं। वेंडर इसे आसान किश्तों में जमा करवा सकते हैं और ब्याज में अनुदान भी दिया जाएगा। दादरी नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

नगरपरिषद कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2020 से यह स्कीम शुरू हो रही है। दस हजत्रर रूपये का लोन लेने के लिए रेहड़ी चालक को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं देना है। यह ऋण कम ब्याज दरों पर दिया जाएगा और इसे लाभार्थी आसान सी किश्तों में जमा कर सकता है। जिन स्ट्रीट वेंडरों के पास वेंडिग पहचान पत्र है अथवा जिनको सर्वेक्षण में चिन्हित किया गया है, वे इस योजना में शामिल हो सकते हैं। पहचान पत्र नहीं है तो नगर परिषद से एक अनुमोदन पत्र बनवा कर भी स्कीम के लिए आवेदन किया जा सकता है। मनोज यादव ने रेहड़ी चालक एसोसिएशन के प्रधान बलवान सिंह को कहा कि वह अधिक से अधिक वेंडरों को यह लोन लेने के लिए प्रेरित करे। बैठक में नगर पार्षदों के अलावा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबंधक सत्यवान, नप जेई सौहार्द शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन माह में लोन देना सुनिश्चित करेगा बैंक
बैठक में पीएनबी के जिला अग्रणी प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाऊन में रेहड़ी चालकों को हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए यह स्कीम शुरू की है। सभी बैंक प्रबंधक अगले तीन माह में यह लोन देना सुनिश्चित करेंगे। समय पर ऋण वापस करने पर अगला लोन भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण पर मिलेगी सात प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी
दस हजार रूपये के ऋण पर सात प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी एवं डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक का लाभ मिलेगा। पीएनबी के जिला अग्रणी प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने डीआरआई जैसी कई योजनाएं छोटे दुकानदारों व कामगारों के लिए शुरू की हुई है। इनकी जानकारी बैंक, एलडीएम ऑफिस, नगरपरिषद, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से ली जा सकती है।

- सीएससी सेंटर से भी कर सकते हैं लोन के लिए आवेदन
आधार कार्ड व विक्रेता पहचान पत्र दिखाकर पथ विक्रेता यह ऋण ले सकते हैं। यह आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा और इसे शहर के किसी भी सीएससी सेंटर से एप्लाई किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed