फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   More than 46,000 passengers availed the service across 115 buses from the Dadri depot.

Charkhi Dadri News: दादरी डिपो की 115 बसों में 46 हजार से अधिक यात्रियों ने उठाया लाभ

Sun, 30 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
More than 46,000 passengers availed the service across 115 buses from the Dadri depot.
रोडवेज डिपो परिसर में बूथों पर लगीं बसें।
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज की ओर से महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। डिपो के तहत संचालित 115 बसों में 36 घंटे के दौरान 33 हजार 455 महिलाओं और 12 हजार 715 बच्चों ने निशुल्क सफर किया।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके पहुंचीं। वहीं, त्योहार के चलते बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रही।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज विभाग की ओर से विशेष योजना लागू की गई थी। योजना के तहत निर्धारित अवधि में महिलाओं और बच्चों से टिकट के लिए कोई किराया नहीं लिया गया। इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में आर्थिक राहत मिली और त्योहार पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग भी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखी दादरी डिपो से मिली जानकारी के अनुसार 36 घंटे की अवधि में स्थानीय डिपो द्वारा संचालित 115 बसों में कुल 46,170 महिलाओं और बच्चों ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। इनमें महिलाओं की संख्या 33,455 और बच्चों की संख्या 12,715 रही। यह आंकड़ा केवल स्थानीय डिपो द्वारा संचालित बसों में निशुल्क यात्रा करने वाले यात्रियों का बताया गया है।
अन्य डिपो की बसों का आंकड़ा अलग
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दादरी डिपो में ठहराव करने वाली अन्य डिपो की बसों में सफर करने वाली महिलाओं और बच्चों की संख्या इस आंकड़े में शामिल नहीं है। इसी तरह परिवहन समिति की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी अलग से बताई गई है। इसलिए रक्षाबंधन पर जिले में निशुल्क यात्रा करने वाले महिलाओं और बच्चों की वास्तविक संख्या स्थानीय डिपो के आंकड़े से अधिक हो सकती है।

तीन लाख रुपये कम मिला राजस्व
निशुल्क यात्रा योजना का सीधा असर रोडवेज डिपो के राजस्व पर भी देखने को मिला। रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं और बच्चों से किराया नहीं लिए जाने के कारण रोडवेज डिपो को सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन लाख रुपये कम राजस्व प्राप्त हुआ। हालांकि, त्योहार के दौरान अधिक यात्रियों के सफर करने से बसों का संचालन बढ़ा रहा।



रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए निरीक्षकों व परिचालकों की परिसर में ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 से अधिक महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। रोडवेज डिपो से त्योहारी सीजन में सभी महिलाओं और बच्चों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज विभाग
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed