फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   More than 25 power outages are occurring daily due to dew drops

Charkhi Dadri News: ओस की बूंदों से रोज आ रहे 25 से ज्यादा बिजली खराबी

Sun, 05 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 05 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
More than 25 power outages are occurring daily due to dew drops
चरखी दादरी। कोहरे में गिर रहीं ओस की फुहारों से बिजली लाइनों में खराबी बढ़ गई है। आजकल खराबी की रोजाना 25 से अधिक शिकायतें मिल रहीं हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। खराबी के कारण बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम के कई दल सतर्क हैं। लाइन में खराबी आते ही खराबियों को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

खासकर सुबह-शाम के समय तो हालात बेहद खराब हो रहे हैं। पूरे शहर में 24 घंटे में कई भागों में 25 से ज्यादा खराबी की शिकायतें मिल रहीं हैं। मुख्य लाइनें तक प्रभावित हो रहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों के लिए कोहरे में खराबी ठीक करना भी मुश्किल कार्य बना है। ओस की टपकती फुहारों से इंसुलेटर पंक्चर होने लगे हैं। बार-बार ट्रिपिंग होने से पेयजल और अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। शहर में करीब 14,000 से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। इन्हें 1,300 बड़े और 860 छोटे बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कोहरे की वजह से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। ओस की बूंद तारों पर गिरने से केबल पर लगे इंसुलेटर पंक्चर होने लगे हैं। चीनी-मिट्टी का बना यह इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है जिससे काफी क्षेत्र प्रभावित हो जाता है। इस खराबी को ठीक करने में समय भी ज्यादा लगता है। दूसरा इंसुलेटर लगाना पड़ता है। लाइन बंद करने का परमिट लेकर ठीक करने का काम किया जाता है। रात के समय खराबी आने पर तो और भी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शहर में लगे हैं 860 लाल ट्रांसफार्मर
शहर के अधिकतर क्षेत्र में मोटे तार से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। करीब 860 छोटे लाल रंग के ट्रांसफार्मर से ये तार जुड़े हैं। एक ट्रांसफार्मर से करीब 20 घरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में दो बिजलीघरों से आपूर्ति की जाती है। बिजली का लाइन लॉस शहर में करीब 21 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 50-55 प्रतिशत तक है।

- 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान
बिजली निगम का शहर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने का प्रावधान है जबकि खराबी की वजह से यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता। इससे नगर में पेयजल आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ता है। लोग घरों में बिजली चालित मोटर से ही पानी का उठान करते हैं। बिजली न होने पर पानी नहीं पहुंच पाता। आजकल रोज 20 से ज्यादा खराबी की शिकायतें मिल रहीं हैं। एक खराबी को ठीक किया जाता है तो दूसरी जगह से शिकायत मिल जाती है। कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर के विभिन्न भागों और बाईपास आदि लगी यातायात की लाल बत्ती भी गुल हो गई हैं जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है।


कोहरे में ओस की बूंदों से लाइनों में खराबी की शिकायतें मिल रहीं हैं। खराबी वाला स्थल मिलते ही उसे ठीक करवा दिया जाता है। कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुटे रहते हैं। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed