फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   More than 100 vehicles will be sold on the new year, business will reach seven crores

नए साल पर बिकेंगी 100 से अधिक गाड़ियां, सात करोड़ तक पहुंचेगा कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
More than 100 vehicles will be sold on the new year, business will reach seven crores
शोरुम में खड़ी नई गाड़ियां। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नए साल पर 100 से अधिक परिवार अपनी गाड़ी खरीदने का सपना साकार करेंगे। इसके लिए लोग वाहन एजेंसियों पर जाकर एडवांस बुकिंग और अपनी गाड़ी का चयन कर रहे हैं। शहर की दो वाहन एजेंसियों में अब तक 50 से अधिक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं और इन सभी की डिलिवरी एक जनवरी को दी जानी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में नववर्ष पर सात करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है और इसके मद्देनजर एजेंसियां ग्राहकों को नकद डिस्काउंट के ऑफर भी लाई हैं।
विज्ञापन

शहर में मारुति और हुंडई के आउटलेट हैं। दस दिनों से यहां विजिट करने वालों की लोगों तीन से चार गुना बढ़ी है। मारुति आउटलेट की बात करें तो सामान्य दिनों में प्रतिदिन पांच से छह लोग गाड़ियां खरीदने के लिए यहां विजिट करते थे, जबकि दस दिनों से इनकी संख्या 20 से 25 पहुंच रही हैं। इस आउटलेट में एक दिन में दो से तीन बुकिंग हो रही हैं और अब तक 25 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। यहां नववर्ष पर 50 से अधिक गाड़ियों की डिलिवरी होने की उम्मीद है। इस बार करीब ढाई करोड़ के कारोबार की आस है।
विज्ञापन

इसी प्रकार भिवानी रोड स्थित हुंडई शोरुम में भी विजिटर की संख्या बढ़ी हुई है। यहां भी पहले चार से पांच लोग विजिट करते थे, जबकि अब संख्या 20 से पार है। पिछले 15 दिनों में 40 लोग एडवांस बुकिंग करवा चुके हैं। एजेंसी ग्राहकों के लिए 15 से 50 हजार के डिस्काउंट के ऑफर्स भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद रंग और सीएनजी मॉडल पर ज्यादा जोर
वाहन एजेंसियों के अधिकारियों की मानें तो नववर्ष पर जो लोग गाड़ियां खरीदने के इच्छुक हैं, उनमें से 70 फीसदी सफेद रंग में गाड़ी बुक करवा रहे हैं। इस बार सीएनजी मॉडल की डिमांड भी अधिक है और इसका कारण जिले में एक सीएनजी पंप है।
पांच से सात लाख रुपये की रेंज की गाड़ियां खरीदने में लोग ज्यादा रुचि ले रहे हैं। हमारे यहां ग्राहकों के लिए पांच से दस हजार डिस्काउंट के ऑफर्स है। नववर्ष पर ढाई करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।

कंवरपाल नेहरा, मैनेजर, मारुति आउटलेट
प्रतिदिन दो से तीन लोग बुकिंग करवा रहे हैं और ज्यादातर सफेद रंग की गाड़ी खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। नववर्ष पर हमें तीन करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों के लिए 50 हजार तक के डिस्काउंट ऑफर्स हैं।
नवीन सांगवान, मैनेजर, हुंडई आउटलेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed