फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mohit was first in the race and volunteer Vishal was first in the high jump

Charkhi Dadri News: दौड़ में मोहित और ऊंची कूद में स्वयंसेवक विशाल रहा प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mohit was first in the race and volunteer Vishal was first in the high jump
विजेताओं को सम्मानित करते हुए स्वामी योगानंद योगी व अन्य।  - फोटो : 1
झोझू कलां। गांव आदमपुर डाढ़ी स्थित श्री बालानाथ योगाश्रम में जनता महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर में शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत से की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि प्रातः कालीन सत्र में नशा मुक्त भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान हुई दौड़ प्रतियोगिता में मोहित ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

डॉ. रोशन लाल ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है। नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्थिति को कमजोर करता है तथा परिवार और राष्ट्र की प्रगति में बाधक बनता है। इस अभियान के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम, शपथ, रैलियां, संगोष्ठियां और परामर्श सेवाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी योगानंद योगी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जप और ध्यान से बुद्धि की एकाग्रता बढ़ती है। संध्याकालीन सत्र में आचार्य देवी सिंह के मार्गदर्शन में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

दौड़ प्रतियोगिता में मोहित ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और युवराज एवं लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में स्वयंसेवक विशाल ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय एवं यमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय एवं लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर के सफल संचालन में स्वयंसेवक राहुल, मोहित, रवि, सुमित, विशाल, विक्की व यमन की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed