फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mock poll will be conducted 90 minutes before voting

Charkhi Dadri News: मतदान से 90 मिनट पहले होगा मॉक पोल

Thu, 12 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Mock poll will be conducted 90 minutes before voting
चरखी दादरी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव के दिन मतदान शुरू होने से ठीक 90 मिनट पहले प्रात: 5:30 बजे हर बूथ पर मॉक पोल होगा। उस दौरान कम से कम दो मतदान अभिकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। इन अभिकर्ताओं के न पहुंचने की स्थिति में केवल 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद वीवीपैट की पर्चियों और इवीएम के मतों का मिलान होने पर ही मॉक पोल पूरा होगा। चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक ने जनता कॉलेज में आयोजित पीओ, एपीओ और सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सीईओ प्रदीप ने बताया कि मतदान की पुष्टि के लिए लिए मॉक पोल बेहद जरूरी है। अगर किसी मतदान केंद्र पर बिना मॉक पोल के मतदान करवाया जाएगा तो वह मान्य नहीं होगा। वहां पुनर्मतदान ही कराना होगा। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में मतदान की शुरुआत से 90 मिनट पहले मॉक पोल करवाया जाए। क्लोज बटन दबाने के बाद वीवीपैट की पर्चियों और ईवीएम के मतों का मिलान होने तक मॉक पोल पूरा नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मॉक पोल में ईवीएम और वीवीपैट में समान परिणाम दिखाकर ईवीएम को दोबारा क्लीयर बटन के साथ तैयार करें। उस दौरान यह भी ध्यान रखें कि वीवीपैट से निकलीं मॉक पोल की सभी पर्चियों पर सील लगाने से पहले मोहर जरूर लगाएं।


- मॉक पोल के दौरान बीयू या सीयू में खराबी आने पर बदला जाएगा पूरा सेट
सीईओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मॉक पोल और वास्तविक मतदान के दौरान ईवीएम और वीवीपैट के खराब होने की स्थिति में उनको बदलने की प्रक्रिया भी स्पष्ट है। अगर मॉक पोल के दौरान बैलेट यूनिट (बीयू) या कंट्रोल यूनिट (सीयू) खराब हो जाती है तो पूरा सेट बदला जाएगा। अगर वीवीपैट में खराबी आती है तो केवल वीवीपैट मशीन ही बदली जाएगी।


मतदान सामग्री लेकर चार अक्तूबर को सीधे पोलिंग बूथों पर जाएं
प्रदीप कौशिक ने कहा कि चार अक्तूबर को चुनाव सामग्री लेते समय यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान दल सामान लेकर सीधे बूथों पर जाएं। मतदान केंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के भोजन और ठहरने का प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। वहां ठहरने के दौरान कोई भी पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों या उनके कार्यकर्ताओं से किसी प्रकार की सुविधा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed