{"_id":"643454f3e389889d060f4bd5","slug":"mock-drill-valve-of-oxygen-pipeline-found-defective-screw-was-also-loose-charkhidadri-news-c-21-1-103114-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल : ऑक्सीजन पाइपलाइन की वॉल्व मिली खराब, पेंच भी था ढीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल : ऑक्सीजन पाइपलाइन की वॉल्व मिली खराब, पेंच भी था ढीला
Mon, 10 Apr 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
आईसीयू में बेड और अन्य उपकरणों की जांच करती टीम।
चरखी दादरी। सरकार के निर्देशों पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कोरोना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई। दो दिवसीय मॉक ड्रिल के पहले ही दिन सिविल अस्पताल की ऑक्सीजन पाइपलाइन की वॉल्व खराब मिली जबकि एक वॉल्व का पेंच भी ढीला मिला। इस पर संज्ञान लेकर कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने दोनों खामियों को तत्काल दुरुस्त करवा दिया। विभाग की ओर से मंगलवार को भी मॉक ड्रिल की जाएगी।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। दादरी जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने शुरू हो गए हैं। जिले और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में सरकार के निर्देशों पर सोमवार से दो दिवसीय मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। मॉक ड्रिल के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों का जायजा लिया।
दरअसल, मॉक ड्रिल कोरोना केस बढ़ने की स्थिति को देखते हुए कही गई। जिले की बात करे तो 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल की गई। इसमें पांच प्राइवेट और 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल के जरिये सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारियां परखी। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को भी मॉक ड्रिल की जाएगी। दो दिवसीय मॉक ड्रिल का समापन होने के बाद इसमें मिलीं खामियां और संसाधनों की जानकारी विभाग दे सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन की मॉक ड्रिल में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
- सीएमओ ने ली स्टाफ की बैठक
मॉक ड्रिल के साथ ही सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार को स्टाफ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि अब कोरोना केस बढ़ने शुरू हो गए हैं और इसके मद्देनजर समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जाएं।
- संसाधन जांचे, उपकरणों की बनाई सूची
मॉक ड्रिल के तहत सोमवार को 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और पांच निजी अस्पतालों में संसाधनों की जांच की गई। इसके अलावा अलग-अलग उपकरणों की सूची भी विभाग की ओर से तैयार की गई। सूत्रों के अनुसार जिले में कोरोना मरीजों के लिए इस समय 600 से अधिक बेड उपलब्ध हैं और 98 फीसदी बेड ऑक्सीजन सुविधा से युक्त हैं। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज और डॉ. अनिल ने आईसीयू में बेड और वेंटिलेटर का जायजा लिया।
सोमवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल की गई और इनमें पांच निजी अस्पताल भी शामिल हैं। पहले दिन कोई बड़ी चूक सामने नहीं आई। वॉल्व खराब और पेच ढीला होने की खामी मौके पर ही दुरुस्त करवा दी गई। मंगलवार को भी मॉक ड्रिल की जाएगी।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कोरोना नोडल अधिकारी