फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   MLR College student Sudesh first in speech competition

भाषण प्रतियोगिता में एमएलआर कॉलेज की छात्रा सुदेश प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
MLR College student Sudesh first in speech competition
भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्थानीय मुरारीलाल रासीवासिया शिक्षा महाविद्यालय में हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ पंचकूला के सौजन्य से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजन की गई। सहकारिता भाषण प्रतियोगिता में एमएलआर कॉलेज की छात्रा सुदेश ने बाजी मारी। जनता कॉलेज के नवरंग सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमएलआर कॉलेज की छात्रा किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनता कॉलेज के राहुल शर्मा और महिला महाविद्यालय झोझूकलां की छात्रा प्रीति शर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि डॉ. एमके जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी शिक्षा से सहकारिता का विकास के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के कई महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जनता कॉलेज के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमके जैन ने कहा कि सहकारिता की भावना सामाजिक व्यवस्था का आधार है और वर्तमान में रोजगार सृजन में सहकारिता के महत्व को रेखांकि त करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने भारतीय कंपनी अधिनियम, श्रम कानून उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम आदि के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मध्यस्थता संबंधी प्रावधानों को सहकारिता का सहयोगी बताया। एमके जैन ने कहा कि सूचना तकनीक के युग में युवा शक्ति को कौशल विकास की अवधारणा को सहकारिता के माध्यम से मजबूत एवं उपयोगी करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक सांगवान ने की। अशोक ने कहा कि सहकारिता की भावना से कम परिश्रम से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. बीपी सिंह ने सहकारिता की भावना को जीवन तत्व का सार बताया। सेवानिवृत्त मैनेजर रामनिवास मिर्च ने सहकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ग्रामीण उत्थान एवं विकास के लिए सहकारिता आंदोलन को मजबूत करें ताकि रोजगार सृजन को गतिमान बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ऐरन और महासचिव सुरेश अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। निर्णायक मंडल के रूप में सेवानिवृत्त मैनेजर रामनिवास मिर्च, सेवानिवृत्त वित्तीय साक्षरता सलाहकार करतार सिंह, शिक्षक अनुदेशक हरकोफैड संतोष ने भूमिका निभाई। महिला महाविद्यालय, झोझू कलां से डॉ. मंजीत, एमएलआर शिक्षा महाविद्यालय से डॉ. मनोज रानी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed