{"_id":"6377cdd6e0dd4326ad17de66","slug":"mla-felicitates-368-meritorious-students-charkhidadri-news-hsr647489411","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने 368 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने 368 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों के साथ विधायक सोमबीर सांगवान।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों को अच्छे संस्कार, अच्छी पढ़ाई और खेलकूद के लिए अच्छा वातावरण मिले तो वे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उक्त बातें विधायक सोमबीर सिंह सांगवान ने शुक्रवार को जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में 368 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि जैसे एक भवन की नींव मजबूत होनी जरूरी है, उसी प्रकार एक बच्चे को संस्कार व शिक्षा प्रदान कर सभ्य नागरिक बनने के लिए माता-पिता और गुरुजनों द्वारा तैयार किया जाना चाहिए। बाल दिवस के उपलक्ष्य में करवाई गई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जिलास्तर पर विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृृत करते हुए विधायक ने उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी और अपनी ओर से 11 हजार रुपये प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि बाल विकास की गतिविधियों में वे अपना हरसंभव सहयोग देंगे और बाल कल्याण परिषद की भलाई के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बच्चों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को स्वच्छ वायु और पोषक आहार मिलना आवश्यक है। हमारा पर्यावरण दूषित होगा तो स्वास्थ्य भी बिगड़ जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत समूह गान व लोकनृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
पारितोषिक वितरण समारोह में जिला बाल कल्याण अधिकारी वजीर सिंह दांगी ने बताया कि परिषद की चेयरमैन एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में पहली से बारहवीं तक कक्षाओं के आधार पर पिछले महीने चार वर्गों में ये प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। जिनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले 368 बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर प्रिंसिपल रामपाल यादव, अक्षमा शर्मा, उदय, सूबे सिंह, सोमवीर, प्रीतम सिंह, डॉ. एमके जैन, इंदु गुलिया, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. रोहतास, प्राचार्य नवरत्न पांडे, डा. रामचंद्र, अश्विनी मिश्रा, अनीता जैन, ज्योति शर्मा, रोशनी शर्मा उपस्थित रहे।

तैन्नू काला चश्मा जच्दा ऐ....दादरी राजकीय कन्या स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्?- फोटो : CharkhiDadri