फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   MLA did not get sufficient medicines at PHC nor arrangements for heating water

Charkhi Dadri News: विधायक को पीएचसी पर पर्याप्त दवाएं मिलीं न पानी गर्म करने के प्रबंध

Sat, 11 Jan 2025 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:03 PM IST
विज्ञापन
MLA did not get sufficient medicines at PHC nor arrangements for heating water
हड़ौदी पीएचसी में भती महिला मरीज से बातचीत करते विधायक उमेद पातुवास। 
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास शुक्रवार को हड़ौदी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उन्हें पर्याप्त दवाएं नहीं मिलीं जबकि मरीजों की सुविधा के लिए गर्म पानी के प्रबंध भी नहीं मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने स्टाफ को तत्काल मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास ने वीरवार को बाढड़ा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले थे। शुक्रवार को विधायक दोपहर करीब दो बजे हड़ौदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक ने वहां दवाओं और मूलभूत सुविधाओं की स्टाफ से जानकारी हासिल की। इस दौरान सामने आया कि पीएचसी में कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। स्टाफ ने इसका कारण पीछे से खेप न आना बताया। इस पर संज्ञान लेकर विधायक ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर दवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं, पीएचसी स्टाफ ने विधायक के समक्ष शेड निर्माण की मांग रखी। उन्होंने जल्द ही यह मांग भी परवान चढ़वाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मरीज बोले : गर्म पानी की सुविधा करवाई जाए मुहैया
विधायक ने पीएचसी में भर्ती महिला मरीजों से बातचीत भी की। इस दौरान महिला मरीजाें ने बताया कि डिलिवरी केस के लिए पीएचसी में गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीज को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर संज्ञान लेकर विधायक ने तत्काल पीएचसी में गर्म पानी का प्रबंध करने का आदेश जारी किया।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed