फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mission Admission: Server down on the first day, applicants upset, many returned disappointed

मिशन एडमिशन : पहले दिन सर्वर डाउन, आवेदक परेशान, कई मायूस लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Server down on the first day, applicants upset, many returned disappointed
जनता कॉलेज में पोर्टल की तकनीकी खराबी दूर होने का इंतजार करते विद्यार्थी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार से पोर्टल खुल गया। पहले ही दिन सर्वर डाउन रहने से आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया के लिए आवेदक आवेदन कर पाए तो कई आवेदक मायूस होकर लौट गए। हालांकि पहले दिन कितने विद्यार्थियों ने आवेदन किया, इसकी जानकारी फिलहाल कॉलेज प्रबंधन समिति के पास भी नहीं है। वहीं जनता कॉलेज में एमए रूरल डेवलेपमेंट व बीएससी एक्च्यूरियल दोनों नए कोर्स भी इसी सत्र से शुरू होंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर विद्यार्थी 26 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करवा सकते हैं। 18 से 28 अगस्त तक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी हो जाएगी। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवार छह सितंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट आठ सितंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 11 सितंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। वंचित रहे उम्मीदवारों के लिए पोर्टल फिर से 13 सितंबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन

इस कोर्स में दाखिले के लिए अनुमति का इंतजार
जनता कॉलेज में इस सत्र से बीएससी एक्च्यूरियल साइंस नया कोर्स भी शुरू होगा। इस कोर्स के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। यूनिवर्सिटी से एप्रूवल मिलते ही इस कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार कॉलेज मेें एमए रूरल डेवलपमेंट कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इस कोर्स में दाखिले कुछ दिन बाद शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीजे कॉलेज में यूजी कोर्स की 560 सीटें
शहर के एपीजे कन्या पीजी कॉलेज में यूजी में 560 और पीजी कोर्स में 120 सीटें हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में कॉलेज में 80 सीटें हैं। बीए प्रथम वर्ष में 400 सीटें हैं। बीएससी नॉन मेडिकल संकाय प्रथम वर्ष में 80 सीटें और बीकॅाम प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। एमकॉम में 40 और एमए हिंदी कोर्स में 40 सीटें हैं। एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष में 40 सीटों पर एडमिशन होने हैं।
जनता कॉलेज में 460 सीटों पर होने हैं बीए प्रथम वर्ष के दाखिले
जनता कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटें हैं। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष में 160 सीटों पर इस सत्र में एडमिशन होने हैं। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में 160 सीटें और बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 160 सीटें हैं।

सुबह के समय पोर्टल में दिक्कत रही लेकिन दोपहर बाद पोर्टल चल गया था। फिलहाल हमारे पास यह जानकारी नहीं है कि कितने आवेदन आए। पोर्टल पर इसका ब्योरा अपडेट होने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। कॉलेज में एमए रूरल डेवलेपमेंट व बीएससी एक्च्यूरियल दोनो नए कोर्स इसी सत्र से शुरू होंगे।
नीरज कुमार, एडमिशन को-ऑर्डनेटर, जनता कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed