फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Misdeed with minor girl in Charkhi Dadri

Haryana: नाबालिग छात्रा की मौत, कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; क्या बोले पीड़ित पिता ?

Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा (चरखी दादरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा (चरखी दादरी) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
सार

मृतका के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरदस्ती पिलाया गया और उसके बाद अनैतिक कार्य किया गया।

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Charkhi Dadri
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

दादरी के रोजगार्डन में दो रोज पहले एक नाबालिग छात्रा बेहोशी की हालत में मिलने और रोहतक पीजीआई में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने चार युवकों पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने पॉक्सो, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक वे शव नहीं लेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नाबालिग 24 फरवरी को सुबह स्कूल से घर के लिए निकली थी। दोपहर को पुलिस व परिजनों को सूचना मिली कि एक छात्रा दादरी के रोजगार्डन में बेसुध अवस्था में है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरदस्ती पिलाया गया और उसके बाद अनैतिक कार्य किया गया। इसमें चार युवक शामिल हैं। उन्होंने इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed