{"_id":"65ec3250806081cf4807611e","slug":"miscreants-shot-two-navy-personnel-riding-scorpio-who-come-for-wedding-procession-in-dadri-police-arrested-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: बरात में आए स्कॉर्पियो सवार दो नैवी जवानों को मारी थी गोली, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: बरात में आए स्कॉर्पियो सवार दो नैवी जवानों को मारी थी गोली, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2024 03:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 09 Mar 2024 03:26 PM IST
सार
दादरी में बाढड़ा से थोड़ा पहले काले रंग की पंजाब नंबर की स्कॉर्पियों आई और जिसमें 3 युवक सवार थे। उस दौरान ओवरटेक को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई और इसके बाद काले रंग की स्कोर्पियो में सवार युवकों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के उमरवास-जीतपुरा मोड़ पर स्कॉर्पियो सवार दो नैवी जवानों को गोली मारने की वारदात दादरी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास के इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अंकित व भारत सगे भाई हैं और दादरी जिले के गांव धनासरी के रहने वाले हैं। वहीं, तीसरा आरोपी हिम्मत झज्जर का रहने वाला है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एसपी पूजा वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने आठ मार्च की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित और भारत को आगरा से जबकि तीसरे आरोपी हिम्मत को झज्जर जिले से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से सीआईए, स्पेशल स्टाफ, बाढड़ा थाना पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को ये ब्लाइंड गुत्थी सुलझाने में मदद मिली।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि भिवानी जिले के गांव लक्षमणपुरा निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 फरवरी को वो बरात में महेंद्रगढ़ जिले के गांव जड़वा गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो बाढड़ा से थोड़ा पहले काले रंग की पंजाब नंबर की स्कॉर्पियों आई और जिसमें 3 युवक सवार थे। उस दौरान ओवरटेक को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई और इसके बाद काले रंग की स्कोर्पियो में सवार युवकों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी स्कोर्पियो भगा ली और उमरवास-जीतपुरा मोड़ के समीप स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंचे और राहुल की स्कोर्पियो पर फायरिंग शुरू कर दी। उस दौरान नैवी जवान हेमंत और दिनेश को गोली लगी जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल दोनों नैवी जवान को भिवानी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। एसपी ने बताया कि बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास और सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
इन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आरोपियों को किया काबू
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि आठ मार्च की रात सीआईए प्रभारी एसआई कप्तान सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह और साइबर सैल प्रभारी के संयुक्त प्रयासों सेतीनों आरोपी भारत, अंकित और हिम्मत को गिरफ्तार किया गया है। हिम्मत को झज्जर जिले से जबकि अंकित और भारत को आगरा से काबू किया गया।
आरोपी हिम्मत से हुई ये बरामदगी
प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि आरोपी हिम्मत से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो, आठ फर्जी नंबर प्लेट, एक पिस्टल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए गए। वहीं, सगे भाई एवं आरोपी भारत और अंकित से कुछ बरामदगी नहीं हुई है।
हिम्मत चलाता है शूटिंग एकेडमी, अंकित है शिष्य
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि झज्जर निवासी हिम्मत पंजाब में शूटिंग एकेडमी चलाता है जबकि दादरी जिले के धनासरी गांव निवासी अंकित उसकी एकेडमी में कोचिंग लेता है। अंकित बीए फाइनल वर्ष का छात्र है जबकि उसका भाई भारत बीटैक कर रहा है।