फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minister orders suspension of XEN RC Gaur

Charkhi Dadri News: मंत्री ने एक्सईएन आरसी गौड़ को निलंबित करने का आदेश दिया

Sat, 13 May 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Minister orders suspension of XEN RC Gaur
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल के समक्ष शनिवार को पार्षदों ने रेस्ट हाउस में सीवर और पेयजल संबंधी समस्याएं रखीं। पार्षदों ने एक्सईएन पर काम के प्रति लापरवाही और अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने एक्सईएन आरसी गौड़ को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद पार्षदों ने मंत्री से कहा कि आप इनकी बदली ही कर दो। इसके बाद मंत्री ने अपना फैसला बदल दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल लोकनिर्माण विश्राम गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग भी ली। नगर पार्षदों ने मंत्री के सामने शहर की चौपट सीवरेज व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की पोल खोल दी। बैठक में जेटिंग मशीन की बात आई तो एक्सईएन ने बताया कि विभाग के पास दो मशीनें हैं। दोनों चालू हालत में है। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने खड़े होकर कहा कि एक्सईएन आपको गुमराह कर रहे हैं। एक जेटिंग मशीन अभी भी खराब है। इस पर मंत्री ने एक्सईएन को निलंबित करने का आदेश दिया। इसके बाद पार्षदों की गुहार पर एक्सईएन का तबादला करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed