फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mining department action in Dadri, Driver caught putting number plate of Rajasthan on front, Haryana on back

दादरी में खनन विभाग की कार्रवाई: ट्रॉले में आगे राजस्थान व पीछे हरियाणा की नंबर प्लेट लगाने वाला चालक पकड़ा

Fri, 20 Oct 2023 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Oct 2023 11:12 AM IST
सार

दादरी खनन विभाग ने एक शातिर ट्रक चालक को पकड़ा है। जिसने ट्रक के आगे और पीछे अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगा रखी थी। दरअसल, खनन विभाग की टीम निरीक्षक कोमल की अगुवाई में 17 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे रावलधी बाईपास पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे थे।

विज्ञापन
Mining department action in Dadri, Driver caught putting number plate of Rajasthan on front, Haryana on back
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में खनन विभाग की टीम ने रोड साइट चेकिंग के दौरान एक ट्राला को जब्त किया है। जिप्सम से भरे ट्रॉला में आगे राजस्थान और पीछे हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट लगी हुई थी। टीम ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 420 और 483 के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार चेकिंग स्टाफ से बचने के लिए ये पैंतरा खेला गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खनन विभाग की टीम निरीक्षक कोमल की अगुवाई में 17 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे रावलधी बाईपास पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी दौरान भिवानी बाईपास से रावलधी टी-प्वाइंट की तरफ एक ट्राला आया। ट्राला को भरवाकर टीम ने जब जांच की तो इसमें जिप्सम मिला।
विज्ञापन


उसी दौरान टीम की नजर ट्राला की अगली और पिछली नंबर प्लेट पर पड़ गई। टीम को आगे आरजे-31जीए-9687 और पीछे एचआर-69सी-4242 नंबर प्लेट लगी मिली। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के बनई गांव निवासी सुनील के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान नंबर पर कटा था बिल
टीम ने जब जिप्सम का बिल मांगा तो बिल आरजे- 31जीए-9687 के नाम से कटा मिला। टीम ने पुलिस शिकायत में बताया कि चालक ने चेकिंग स्टाफ को धोखा देने की नीयत से आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगा रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed