फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minimum temperature recorded was three degrees

Charkhi Dadri News: तीन डिग्री दर्ज किया न्यूनतम तापमान, 11 किमी की रफ्तार से चली हवा ने बढ़ाई ठंड

Thu, 12 Dec 2024 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Dec 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature recorded was three degrees
मंत्री राजेश धर्माणी । - फोटो : Samvad
- भानुपल्ली-बिलासपुर देश की पहली परियोजना जिसमें राज्य दे रहा हिस्सा
विज्ञापन

- भाजपा पर हिमाचल को बदनाम करने, चुनी हुई सरकार गिराने की साजिश का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोगों की भागीदारी ने सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। कहा कि कार्यक्रम की सफलता विपक्ष की विरोध रैलियों का करारा जवाब है। यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास, सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
धर्माणी ने कहा कि पहले गोबिंद सागर झील का पूरा पोटेंशियल इस्तेमाल नहीं हो रहा था। अब यहां वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की गई हैं, जिससे क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम हो रहा है। कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन देश की पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें प्रदेश सरकार अपना आर्थिक योगदान दे रही है। इस परियोजना के लिए अब तक 1300 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने दिए हैं। रेल लाइन के पूरा होने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। धर्माणी ने भाजपा पर हिमाचल को बदनाम करने और चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन लोटस के जरिए विधायकों को खरीदने की कोशिशें हुईं, लेकिन भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का जनता ने संकल्प दिखाया। उपचुनाव में जनता ने सरकार को मजबूती से समर्थन देकर हमारे पक्ष में भरोसा जताया। मंत्री ने कहा कि हिमाचल को आपदा राहत के तहत अब तक नौ हजार करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। उन्होंने भाजपा के नेता जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर से प्रदेश के हितों की आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन

इनसेट
भाखड़ा विस्थापितों का मुद्दा उठाने का आश्वासन
धर्माणी ने भाखड़ा विस्थापितों और अन्य प्रमुख मुद्दों को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed