{"_id":"652d991c46ce833aad0032e7","slug":"millet-not-procured-due-to-bad-weather-22-thousand-bags-lifted-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8042-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खराब मौसम के चलते नहीं हुई बाजरा खरीद, 22 हजार बैग का किया उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खराब मौसम के चलते नहीं हुई बाजरा खरीद, 22 हजार बैग का किया उठान
Tue, 17 Oct 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को भी मौसम खराब रहने से मंडी में बाजरा की खरीद नहीं हो पाई। दूसरी ओर एजेंसी ने बाजरा के उठान पर जोर दिया और शाम तक 22 हजार बैग यानी 11 हजार क्विंटल बाजरा का उठान किया गया। वहीं, जिले के दो खरीद केंद्रों पर पहुंचे 202 किसानों को गेटपास जारी किए गए और 4057 क्विंटल बाजरा की आवक हुई।
सोमवार तक के आंकड़े देखें तो मंडियों में बाजरा की आवक बढ़कर 4.06 लाख क्विंटल पहुंच गई है। एजेंसी इसमें से 3.55 लाख क्विंटल बाजरा खरीद कर चुकी है। अब अगर उठान की स्थिति देखें तो 2.33 लाख क्विंटल बाजरा गोदामों तक पहुंचाया जा चुका है जबकि 1.29 लाख क्विंटल बाजरा अभी भी तीनों खरीद केंद्रों पर ही पड़ा है।
बाढड़ा मंडी की बात करें तो अब तक साढ़े 91 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है जिसमें से करीब 61190 क्विंटल का उठान हो चुका है। दादरी मंडी की बात करें तो 2.47 लाख क्विंटल बाजरा की खरीद की गई है और इसमें से 1.56 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। झोझूकलां केंद्र पर 25329 क्विंटल बाजरा अब तक खरीदा गया है और 15750 क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
- 36 प्रतिशत बाजरा अभी भी खरीद केंद्रों पर
जिला की बात करें तो अब तक 14378 किसान गेटपास कटवाकर अपना बाजरा बेच चुके हैं। बाढड़ा मंडी में अब तक 4049 किसानों ने गेटपास कटवाया है जबकि दादरी मंडी में 9188 किसान गेटपास कटवा चुके हैं। झोझूकलां में अब तक 1141 किसानों ने गेटपास कटवाकर बाजरा बेचा है। दूसरी ओर किसानों से खरीदे गए बाजरा में से अभी 36 प्रतिशत खरीद केंद्रों पर पड़ा है।