फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mill operator, Munshi accused of grabbing Rs 40.30 lakh

Charkhi Dadri News: मिल संचालक और मुंशी पर लगाया 40.30 लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mill operator, Munshi accused of grabbing Rs 40.30 lakh
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव रानीला निवासी एक आढ़ती ने रोहतक के महम स्थित एक मिल संचालक व मुंशी पर 40.30 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। आढ़ती ने इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। इस पर संज्ञान लेते हुए बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों आरोपी महम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वो गांव में आढ़त का काम करता है। वो किसानों से फसल खरीदकर आगे बेच देता था। अक्तूबर में उसने करीब 30 किसानों से कपास और सरसों खरीदी थी। इसके बाद उसने रोहतक के महम स्थित बांके बिहारी मिल में ये फसल भेज दी। आढ़ती के अनुसार इनकी कीमत 40 लाख 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि मिल का मालिक विपिल दत्तक है जबकि मुंशी के तौर पर यहां दिनेश शर्मा काम करता है। सुरेंद्र के अनुसार वो कई बार मिल के चक्कर लगा चुका है, लेकिन वहां उसे मिल मालिक हाजिर नहीं मिला। जब वो मुंशी से भुगतान संबंधी बात करता है तो वो स्पष्ट इन्कार कर देता है। इतना ही नहीं वो उसे मिल न आने की बात भी कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसान लगा रहे घर चक्कर, हो चुका हूं परेशान
आढ़ती ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि मिल संचालक के रुपये न देने से वो किसानों का भुगतान भी नहीं कर पा रहा है। दूसरी ओर किसान उसके घर के चक्कर लगा रहे हैं और वो इससे बेहद परेशान हो चुका है। आढ़ती ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर उसका भुगतान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed