फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   militry forces checked

Charkhi Dadri News: अर्धसैनिक बल की दो कंपनियां पहुंचीं, 10 जगहों पर की नाकेबंदी

Sun, 08 Sep 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
militry forces checked
विधानसभा चुनाव के चलते मुस्तैद है जिला पुलिस प्रशासन, नाकों से गुजरने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दादरी जिले में अधसैनिक बल जवानों की दो कंपनियां पहुंची हैं जबकि जिला पुलिस ने 10 जगहों पर नाकेबंदी कर दी है। सुरक्षा के यह इंतजाम चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी नाकों पर हथियारों से लैस अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात हैं जो यहां से गुजरने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होगा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है। चुनाव को सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिले में अर्धसैनिक बल की दो कंपनियां आ चुकी हैं। इनमें से एक कंपनी को नाकों पर व दूसरी कंपनी को शांति मार्च के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित चुनाव कराने के लिए 10 नाके लगाए गए हैं। इनमें समपुर टी प्वाइंट, रावलधी बाईपास, कनीना टी प्वाइंट, लोहारू चौक नाका, कितलाना नाका, बौंदकलां नहर पुल नाका, इमलोटा नाका, आदमपुर नाका, नांधा-धनासरी व लाड-भांडवा नाका शामिल हैं। यहां पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- थाना व चौकी प्रभारियों को चेकिंग में कोताही न बरतने के निर्देश
विधानसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी, नशीले पदार्थों की आपूर्ति रोकने को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की पूर्ण जांच कर दस्तावेज चेक किए हैं। एसपी पूजा वशिष्ठ ने इस संबंध में थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए हैं कि वे चेकिंग ड्यूटी में कोताही न बरतें।


फोटो 09
समसपुर टी-प्वाइंट नाका पर वाहनों की जांच करते पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान। स्रोत : पुलिस विभाग
फोटो 10
चिड़िया टी-प्वाइंट नाका पर कार की तलाशी लेता पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed