फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Migrant worker dies due to lightning, three injured including son

बिजली गिरने से प्रवासी श्रमिक की मौत, बेटे समेत तीन घायल

Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker dies due to lightning, three injured including son
उदगरसदा। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
पैंतावास कलां के एक खेत में पेड़ के नीचे बैठकर खाने खा रहे छह लोगों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत तीन श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक बिहार के दरभंगा जिले के गांव जले का रहने वाला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक उदगरसदा (46) गत 12 मार्च को ही अपने बेटे नवीन के साथ काम की तलाश में दादरी क्षेत्र में आया था। उसे पैंतावास कलां निवासी किसान आजाद ने काम पर रखा था। सोमवार सुबह उदगरसदा अपने बेटे नवीन, सनौली निवासी अरुण और बिमलेश, सागरदीना निवासी लक्ष्मण और बसौलिया निवासी जीमस के साथ खेत में सरसों कटाई का कार्य करने के लिए खेत में पहुंचा था।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे काम करने के बाद सभी श्रमिक खेत में लगे एक पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। हादसे में उदगरसदा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा नवीन, अरुण और बिमलेश घायल हो गए। साथी श्रमिकों को खेत मालिक ने उन्हें संभाला और तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई उदगरसदा का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से कमर लगाकर बैठा था उदगरसदा
घायल नवीन ने बताया कि उसका पिता उदगरसदा पेड़ के कमर लगाकर बैठा था जबकि वो उसके समीप बैठे थे। पेड़ पर बिजली गिरते ही उसके पिता को हिलने तक का मौका नहीं मिला। नवीन ने बताया जोरदार झटका लगने से वह बिमलेश और अरुण करीब पांच मीटर दूर जा गिरे। नवीन ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं और उसका पिता ही परिवार का पालन-पोषण करता था।
इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
- आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed