फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mid-term examinations at Janta College begin today; two thousand students will participate

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज में मिड टर्म परीक्षाएं आज से, दो हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 27 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mid-term examinations at Janta College begin today; two thousand students will participate
- पहली बार यूनिट टेस्ट की जगह होंगी 30 अंकों की परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट में जुड़ेंगे अंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी।
जनता कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन ने मिड टर्म परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 27 अक्तूबर मंगलवार से शुरू होकर चार सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के करीब दो हजार विद्यार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा देंगे। इस बार पहले की तरह यूनिट टेस्ट कराने के बजाय मिड टर्म परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
प्रत्येक परीक्षा 30 अंकों की होगी। वहीं अन्य परीक्षाएं क्रेडिट के आधार पर होंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के इंटरनल असेसमेंट के अंक निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं और विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मिड टर्म परीक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उनके शैक्षणिक मूल्यांकन का अहम हिस्सा माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स: यूनिट टेस्ट की जगह मिड टर्म परीक्षा
कॉलेज में इस बार यूनिट टेस्ट के स्थान पर मिड टर्म परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब यूनिट टेस्ट का के स्थान पर ये परीक्षाएं ली जाएंगी। इसके तहत 4 क्रेडिट वाले विद्यार्थियों को 30 अंक, दो क्रेडिट वालों विद्यार्थियों का 15 तो 3 क्रेडिट वाले विद्यार्थियों को 20 अंकों की परीक्षा देनी होगी। ये क्रेडिट विषय पर आधारित होंगे।
इन परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयवार तैयारी और पढ़ाई के स्तर का आकलन करना है। परीक्षा के माध्यम से यह भी पता चलेगा कि विद्यार्थियों ने अब तक पाठ्यक्रम को कितना समझा है। इसके आधार पर विद्यार्थी अपनी कमजोरियों को पहचान कर आगे की परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकेंगे।

बॉक्स: इंटरनल असेसमेंट में जुड़ेंगे परीक्षा के अंक
मिड टर्म परीक्षाओं के अंक विद्यार्थियों के इंटरनल असेसमेंट में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थी की उपस्थिति व एसाइनमेंट को इन अंकों में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इन परीक्षाओं का विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रहेगा।



बॉक्स: राजकीय पीजी कॉलेज में हो चुकी हैं परीक्षाएं
जिले के राजकीय पीजी कॉलेज में मिड टर्म परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। अब जनता कॉलेज में मंगलवार से परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा। कॉलेज में करीब दो हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसी प्रकार अन्य 6 कॉलेजों में भी जल्द ही परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। परीक्षाओं की खास बात ये रहेगी कि ये व्यवस्थित समय अनुसार होंगी, जबकि यूनिट टेस्ट शिक्षक पर निर्भर करता था।

वर्सन:
कॉलेज में परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इनकी डेटशीट विद्यार्थियों को बता दी गई है तथा अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
- जयवीर सिंह, प्राचार्य, जनता पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed