{"_id":"65cbaba02d76ad725e0f4f73","slug":"meritorious-students-honored-in-school-premises-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113508-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में किया सम्मानित
Tue, 13 Feb 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
भागवी राजकीय स्कूल में छात्राओं पुरस्कार भेंट करते शहीद के परिजन।
बौंदकलां। गांव भागवी स्थित शहीद जगदीश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय उच्च विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी कर्नल फतेह सिंह के परिजनों ने किया।
प्रोफेसर विनोद बाला ने बताया कि दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रा पलक व कीर्ति ने दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं के परीक्षा परिणाम में अनीता ने प्रथम व तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में हितेश, शुभम व सचिन ने कक्षा दसवीं में प्रथम तीन स्थान हासिल किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, कार्यान्वयन व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आखिरी दम तक मेहनत करनी चाहिए।
डाॅ. सुशीला तक्षक ने छात्राओं को हर क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया। प्राध्यापिका नरेश देवी ने छात्रों को अनुशासित व स्वस्थ जीवन जीने की कला से अवगत कराया। अर्जुन तक्षक व सार्थक तक्षक ने छात्राओं को प्रसाद वितरित किया। शिक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि इसी परिवार ने कर्नल फतेह सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये का दान किया और अपने खर्च पर खेल कोच नियुक्त किए। इस दौरान प्राचार्या उमेश श्योराण, इंदू बाला, अमरपती, आशा देवी, गीता रोहिल्ला, सुशील कुमार व चांद सिंह मौजूद रहे।