{"_id":"6a149b6d708d5817210d18c4","slug":"merit-list-released-for-admission-in-jbt-course-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-155735-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जेबीटी कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जेबीटी कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी
Tue, 26 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 26 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जेबीटी (डीएलएड) प्राइमरी टीचर कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। इस बार कोर्स में आवेदन करने वालों की संख्या कम रही क्योंकि दाखिला प्रक्रिया जुलाई के बजाय मई माह में ही शुरू कर दी गई। पहली सूची में मुश्किल से 10 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी।
प्रदेश में 18,950 सीटों पर दाखिले होने हैं। इस कोर्स में हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी दाखिला ले सकते हैं। हरियाणा की अपेक्षा राजस्थान, बिहार के युवा ज्यादा रुचि लेते रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई तक मांगें गए थे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद की ओर से दाखिला प्रक्रिया करवाई जा रही है।
जेबीटी दो वर्षीय कोर्स में कक्षा 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस कोर्स में सीटों का आवंटन कला, विज्ञान व कॉमर्स संकाय के आधार पर होता है। उम्मीदवारों से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब पहली मेरिट जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
इस सूची में उम्मीदवार 26 मई तक संबंधित शिक्षण कॉलेज में दाखिला फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट एक जून को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार पांच जून तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद तीसरी मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 16 जून तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।