फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Memorandum submitted to Naib Tehsildar

Charkhi Dadri News: भवन निर्माण श्रमिक संघ जिला इकाई ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Aug 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Naib Tehsildar
चरखी दादरी। भवन निर्माण श्रमिक संघ जिला इकाई के सदस्याें ने कर्मकार श्रमिकों के साथ हो रहे भेदभाव व अधिकारियों की मनमानी के विरोध में नायब तहसीलदार अभिमन्यु को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भवन निर्माण श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष नसीब व जिला सचिव कोमल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के उत्थान के लिए कर्मकार बोर्ड का गठन कर रखा है। इसमें भवन एवं अन्य मजदूरों का पंजीकरण करवाया गया है। श्रमिक की बेटी की शादी पर वित्तीय सहायता, कन्यादान सहायता राशि, बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा सहायता, मेधावी छात्र प्रोत्साहन, सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना, साइकिल, औजार के लिए सहायता देने का प्रावधान है।
विज्ञापन



जिला अध्यक्ष नसीब ने कहा कि विभाग के कुछ अधिकारी इन योजनाओं से श्रमिकों को वंचित रख उनका शोषण कर रहे है। श्रमिकों ने 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करवाए जाने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला सहसचिव मोहित, जिला सलाहकार सतबीर, नवीन यादव, दिलबाग, हजारीलाल, आशा, रानी, कविता, माया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed