फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Memorandum submitted for change in examination system

Charkhi Dadri News: परीक्षा प्रणाली में बदलाव के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Apr 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for change in examination system
चरखी दादरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जनता महाविद्यालय इकाई ने प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। इसमें चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) की परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में परिषद के जिला संयोजक रविकांत शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण इस वर्ष सीबीएलयू ने एक से 25 मई तक प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है जबकि 15 फरवरी को प्रथम, द्वितीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी। विवि की ओर से 20 फरवरी को सभी कक्षाएं नियमित रूप से लागू करने का नोटिस जारी किया गया जिसके बाद ही कक्षाएं लगीं। अब इतने कम अंतराल में ही परीक्षाएं करवाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

नगर मंत्री विभा यादव ने बताया कि जो पाठ्यक्रम छह माह में पूरा होना चाहिए उस पाठ्यक्रम की परीक्षाएं मात्र तीन माह में करवाकर विद्यार्थियों का मानसिक तनाव बढ़ाया जा रहा है। समय कम देने के कारण परीक्षा प्रणाली में बदलाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत हर इकाई से एक प्रश्न के उत्तर देने के नियम में बदलाव कर पूरे प्रश्नपत्र में से कोई भी पांच प्रश्न हल करने का नियम बनाने की मांग की गई है ताकि विद्यार्थियों को इस मानसिक परेशानी से निजात दिलाई जा सके। इस दौरान आकाश, सुनीता कालरा, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed