{"_id":"6883cb8fdcf998c4fc0a55d1","slug":"members-of-the-building-construction-union-formulated-a-strategy-for-the-agitation-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-141339-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भवन निर्माण यूनियन के सदस्याें ने बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भवन निर्माण यूनियन के सदस्याें ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Fri, 25 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण मजदूर रोष जताते हुए।
चरखी दादरी। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। एआईयूटीयूसी जिला भिवानी के प्रधान धर्मवीर सिंह ने कहा कि सरकार मजदूर कल्याण बोर्ड को बंद करने की साजिश रच रही है। बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म न करके इसको और बढ़ावा दिया जा रहा है।
धर्मवीर ने कहा कि मजदूर कल्याण बोर्ड के अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं और मजदूर इसकी सजा भुगत रहे है। दो-चार महीने बीत चुके हैं। हितलाभ के फॉर्म के पैसे मजदूरों को नहीं दिए जा रहे हैं।
धर्मवीर ने कहा कि मजदूर सरकार से मांग करते हैं कि तमाम हितलाभ दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारण से फार्म को रद्द कर रहे हैं तो जांच के नाम पर खुद बोर्ड के अधिकारी अनुचित कर मजदूरों को हितलाभ से वंचित कर रहे हैं। इसके खिलाफ निर्माण मजदूर आंदोलन करेंगे। 4 सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाली रैली में चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रधान मनीराम ने कहा कि आने वाले समय में निर्माण मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान 21 सदस्य जिला कमेटी का गठन किया गया। मनीराम को कमेटी का प्रधान व सतीश को सचिव बनाया गया है। खजांची रोहतास भागवी को बनाया गया है।