फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mega service camp on 26

Charkhi Dadri News: दादरी में मेगा सर्विस कैंप 26 को

Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
mega service camp on 26
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से परसराम हेतराम स्कूल में आयोजित किया जाएगा कैंप, लोग सरकार योजनाओं का ले सकेंगे लाभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 26 मार्च को शहर स्थित परसराम हेतराम स्कूल में मेगा सर्विस कैंप लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से नागरिकों को जनसेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत मौके पर ही आवेदन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल जांच, दंत चिकित्सक, मनोचिकित्सक साथ ही ऑस्कर अस्पताल दादरी की तरफ से ऑर्थोपेडिक सर्जन, गायनोकोलॉजिस्ट, मेडिकल जांच और नेत्र जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैंप में परिवार पहचानपत्र में संशोधन करवाने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी नागरिकों से उनके दस्तावेज प्राप्त करेंगे। जिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, बिजली वितरण निगम से संबंधित सेवाएं यहां उपलब्ध रहेंगी।

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले इस कैंप में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, वन स्टॉप सेंटर, रेड क्रॉस सोसायटी, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, कृषि विभाग, जिला बाल संरक्षण विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने आम जन से अनुरोध किया है कि इस मेगा कैंप के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed