फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   meeting for literacy exam

उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति जरूरी : राजबाला

Wed, 11 Sep 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
meeting for literacy exam
खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को मिसरी राजकीय स्कूल में आयोजित बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता दर बढ़ाने की योजना तैयार की है। इसके तहत सभी जिलों में 22 सितंबर को उल्लास नव भारत साक्षरता के तहत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन होगा। गांव मिसरी स्थित राजकीय स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने मुख्य शिक्षकों, उल्लास समन्वयकों व एबीआरसी की बैठक में यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा में शिक्षार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी अनिवार्य है। इस दिन सभी विद्यालय खुले रहेंगे। परीक्षा का समय 10 से 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा के दौरान स्कूल का मुखिया ही अधीक्षक की भूमिका निभाएगा। 50 शिक्षार्थियों पर एक पर्यवेक्षक की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा में रीडिंग, राइटिंग और अंक ज्ञान के आधार पर मूल्यांकन होगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों की ओर से मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में बीआरसी रामचंद्र इंदौरा, समन्वयक बीआरपी मनोज कुमार, मोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 14
गांव मिसरी में आयोजित बैठक में विचार रखतीं बीईओ राजबाला फौगाट। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed