फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Medical camp organized in village Umarwas

देश को सशक्त बनाने के लिए समाज सेवा के कार्याें में भाग लें युवा : सोमबीर घसोला

Fri, 03 May 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medical camp organized in village Umarwas
गांव उमरवास में आयोजित ​शिविर में मौजूद क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष साेमबीर घसौला व लोग। 
चरखी दादरी। हरियाणा माइनिंग क्रशर एसोसिएशन की ओर से गांव उमरवास में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 311 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई और उन्हें आंखों की सुरक्षा संबंधी परामर्श दिया गया। वहीं, 120 लोगों को चश्मे दिए गए और 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए बस के जरिये गुरुग्राम के एक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा माइनिंग क्रेशर एसोसिएशन प्रधान सोमवीर घसौला ने शिरकत की। जिला परिषद प्रमुख मनदीप डालावास व जिला परिषद उप-प्रमुख प्रतिनिधि सोनू साहुवास विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि सोमबीर ने सर्व समाज धर्मशाला में जन सुविधाओं के लिए दो लाख रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में युवा पीढ़ी को सकारात्मक रूप से आगे आने के लिए प्रेरित करें। कोई भी देश व समाज तभी सशक्त व मजबूत बनता है जब युवा पीढ़ी अपने सामाजिक कर्तव्यों को अच्छी तरह से समझ उनको निभाती है। इस अवसर पर सरपंच यूनियन के प्रधान सरपंच रामचंद्र उमरवास, ऋषिपाल, जिला पार्षद सुभाष लाडावास, कुलदीप रानीला, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed