{"_id":"66550a24ace70fb2a7058474","slug":"maximum-temperature-reached-47-degrees-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118231-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सूर्य की तल्ख तपिश, 47 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सूर्य की तल्ख तपिश, 47 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
Tue, 28 May 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नौतपा के बाद सूर्य की तपिश और भी तल्ख हो गई है। सुबह से आग उगलती धूप और दोपहर में लू के थपेड़े तथा शाम को भारी उमस परेशान कर रही है। गर्मी के चलते न तो दिन में राहत मिल रही है और न ही रात सुकून से बीत रही है। जन-जीवन प्रभावित होने से बाजार सुनसान रहे।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय 19 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से लू चली। वातावरण में नमी की मात्रा 10 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नौतपा के तीसरा दिन भी दादरी जिले में गर्मी का प्रकोप बना रहा।
उन्होंने बताया कि सिंध बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण, तीक्ष्ण शुष्क एवं गर्म हवाओं से लू का प्रकोप बन रहा है। इसके मद्देनजर दादरी में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और अगले चार-पांच दिन और धरती तपेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है क्योंकि इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। गर्मी के कारण कई लोग बीमार पड़ गए हैं। डायरिया, बुखार समेत सिरदर्द, पेट दर्द के मरीज भी बढ़ गए हैं। इस कारण अस्पतालों में भी ओपीडी बढ़ गई है।