फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum temperature dropped by one degree, wind blew at a speed of six km

Charkhi Dadri News: एक डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, छह किमी की रफ्तार से चली हवा

Thu, 04 Jan 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by one degree, wind blew at a speed of six km
चरखी दादरी। शीत लहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बुधवार को एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। वहीं, छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार तक शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम चार डिग्री दर्ज किया गया। सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप भी खिली, लेकिन ठंड का सितम कम नहीं हुआ। इसका असर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला। शहर में विभिन्न जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक सरसों और गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। सुबह-शाम ठंड रहने और दिन में धूप खिलने से फसलों की वृद्धि ठीक होगी। इससे पैदावार भी अच्छी होगी। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से मौसम सही नहीं है और लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगामी एक सप्ताह तापमान ये रहने की उम्मीद

तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

4 जनवरी-14-6
5 जनवरी-16-6
6 जनवरी-16-6

7 जनवरी-17-7
8 जनवरी-16-8
9 जनवरी-16-8

10 जनवरी-16-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed