फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Master athlete Ramfal Phogat won medal in Master Athletics Championship in Charkhi Dadri

नाम रामफल फोगाट...उम्र 75 साल: 33 मिनट में पूरी की 5000 मीटर रेस, हरियाणा के बुजुर्ग धावक ने जीते 120 मेडल

Mon, 03 Feb 2025 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Feb 2025 04:21 PM IST
सार

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कमोद निवासी बुजुर्ग धावक रामफल फोगाट और लोहरवाड़ा निवासी श्रीभगवान ने राज्य स्तर पर पांच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
Master athlete Ramfal Phogat won medal in Master Athletics Championship in Charkhi Dadri
मास्टर एथलीट रामफल और श्रीभगवान को सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस उम्र में अकसर लोग बिस्तर पर बैठकर आराम करते हैं उस उम्र के पड़ाव पर हरियाणा के रामफल फोगाट मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कमोद निवासी बुजुर्ग धावक रामफल फोगाट और लोहरवाड़ा निवासी श्रीभगवान ने राज्य स्तर पर पांच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामफल फोगाट ने तीन पदक और श्रीभगवान ने दो पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि धावक रामफल जिला के गांव कमोद के निवासी हैं और 75 से अधिक उम्र की आयुवर्ग में भाग लेते हैं। अब तक वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक करीब 120 पदक हासिल कर चुके हैं। इसमें उन्होंने सात मैराथन में पदक हासिल किए जबकि अन्य मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया है। 
विज्ञापन


अब एक और 2 फरवरी को हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित 33वीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 75 प्लस आयुवर्ग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 5 हजार मीटर दौड़ 33 मिनट में पूरी और पहला स्थान स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 1500 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसमें उन्होंने 7 मिनट 30 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह तीसरी इवेंट 400 मीटर की रही और इसमें उन्होंने 1 मिनट 36 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्रीभगवान ने 65 प्लस आयुवर्ग में भाग लिया और दो इवेंट में अपना दमखम दिखाया। श्रीभगवान ने अब तक 8 पदक हासिल किए गए हैं। उन्होंने पहले 5 हजार मीटर दौड़ में भाग लिया। उन्होंने दौड़ 23 मिनट में पूरी की और 10 सेकेंड के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी इवेंट 1500 मीटर की रही। इसमें भी 6 मिनट 32 सैकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक प्राप्त किया। अब दोनों खिलाड़ियों का उनके इस प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। 4 से 9 मार्च को बैंगलुरू में 65वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपिशनशिप आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed