{"_id":"62b5f0657df4fb6fc84d1894","slug":"mass-organizations-sent-memorandum-to-president-to-cancel-agneepath-scheme-charkhidadri-news-hsr635059097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना रद्द करने के लिए जनसंगठनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना रद्द करने के लिए जनसंगठनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त युवा किसान मोर्चा ने विभिन्न खापों और जनसंगठनों के सहयोग से रोष प्रदर्शन किया। इसके उपरांत उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा गया। वहीं, दूसरी ओर युवाओं ने अपना धरना आठवें दिन भी जारी रखा और उन्हें विभिन्न जनसंगठनों का सहयोग मिला। ज्ञापन के जरिये राष्ट्रपति से केंद्र सरकार की योजना को रद्द करवाने की मांग की गई है।
फौगाट खाप 19 प्रधान बलवंत फौगाट ने कहा कि मोदी की अग्निपथ योजना का जवाब शांतिपथ योजना से दिया जाएगा। जिस प्रकार 13 माह किसान आंदोलन शांतिपूर्वक चलाकर तीनों काले कृषि कानून वापस करवाए थे, उसी तर्ज पर शांतिपूर्वक अग्निपथ योजना को भी वापस करवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। जब तक सरकार इस योजना को वापस नही लेती, तब तक इसका अहिंसक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
सांगवान खाप 40 सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य किसी भी हालात में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्र और तिरंगे की आन, बान व शान के लिए हर कुर्बानी को तैयार हैं। देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए हमारे वीर सैनिक नौजवानों ने अनेकों बार दुश्मन देशों की बड़ी से बड़ी सेना को धूल चटाई है और कुर्बानियां दी हैं। उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। संविधान से की गई छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
- कमेटियां बनाकर गांवों में चलाएंगे जनसंपर्क अभियान
धरनास्थल पर सर्वसम्मति से संयुक्त युवा मोर्चा ने निर्णय लिया कि कमेटियां बनाकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा। इसके अलावा धरनास्थल पर तादाद बढ़ाई जाएगी और युवाओं के परिजन भी अब यहां नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
- प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र बेरला, चिड़िया खाप सतगामा प्रधान राजबीर शास्त्री, सतगामा खाप से पूर्व सरपंच जोरावर, पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, आंगनबाडी वर्कर जिला सचिव अनिल श्योराण, एसकेएस जिला प्रधान राजकुमार, रणधीर कूंगड, रामकुमार कादयान, सुनील पहलवान, कृष्ण फौगाट, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र डोहकी, सचिन फौगाट, सोनू फौगाट व रितिक पांडवान आदि ने भाग लिया।