{"_id":"6276ac01560cd542646241ad","slug":"masked-youths-created-ruckus-at-the-toll-plaza-pelted-stones-after-beating-the-manager-charkhidadri-news-hsr631043588","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर नकाबपोश युवकों ने मचाया उत्पात, मैनेजर को पीटने के बाद पत्थरबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर नकाबपोश युवकों ने मचाया उत्पात, मैनेजर को पीटने के बाद पत्थरबाजी की
विज्ञापन
चरखी दादरी। मोरवाला टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात नकाबपोश छह युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने पहले यहां मैनेजर के कमरे में जाकर मारपीट की और इसके बाद स्टाफ पर भी पत्थर भी बरसाए। घायल मैनेजर के बयान पर अचीना ताल चौकी पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा मैनेजर का कहना है कि मुंह ढका होने के चलते वो एक भी आरोपी को नहीं पहचान पाया।
पुलिस को दिए बयान में दिल्ली निजामपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह मोरवाला टोल प्लाजा पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रहा था। उसी दौरान नकाब से मुंह को ढके छह युवक उसके कमरे में घुस आए। दो ने उसके हाथ पकड़े और उनके अन्य साथियों ने उसे डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे धमकी दी और बाहर आ गए। मैनेजर ने बताया कि उसके कमरे से बाहर आने के बाद उक्त युवकों ने अपने वाहनों में सवार होकर उनकी तरफ पत्थर भी फेंके। आरोपी बोलेरो व पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे। मैनेजर ने बताया कि उसके परिचित कुलदीप ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
- 18 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप
घायल मैनेजर धर्मपाल का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसने बताया कि कमरे में की गई मारपीट के दौरान उसका पर्स जमीन पर गिर गया। पर्स से 18 हजार रुपये बाहर आ गए, जिसे आरोपी उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
टोल प्लाजा मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में धारा 147, 149, 323, 452 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
-विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, अचीना ताल चौकी