{"_id":"6902587f3cc7f23d4f080c61","slug":"marketing-team-inspected-mandi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-146793-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में स्टॉक की जांच करने पहुंची मार्केटिंग बोर्ड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में स्टॉक की जांच करने पहुंची मार्केटिंग बोर्ड की टीम
Wed, 29 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में किसानों को जारी किए गए गेट पास की जांच करती टीम। संवाद
फोटो 17 : दादरी अनाज मंडी में किसानों को जारी किए गए गेट पास की जांच करती टीम। संवाद
हिसार से पहुंची टीम ने गेट पास की जांच की, किसानों से ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मार्केटिंग बोर्ड हिसार की टीम बुधवार को दादरी की अनाज मंडी में पहुंची। टीम की ओर से मंडी में किसानों को जारी किए जा रहे गेट पास की गहनता से जांच की गई। इसके अलावा टीम ने मंडी में आढ़तियों के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। वहीं, टीम ने कस्बा झोझूकलां स्थित उप खरीद केंद्र का भी जायजा लिया। इस दौरान टीम ने बाजरा खरीद पर किसानों से भी बात की।
बुधवार दोपहर बाद मार्केटिंग बोर्ड के एजीएम संजय वर्मा के नेतृत्व में हिसार से टीम दादरी अनाज मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम के आने की सूचना मिलते ही मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने कार्यालय के बाहर बनाए गए काउंटर पर बाजरा के टोकन कटवा रहे किसानों से बातचीत की। वहीं, काउंटर के अंदर रजिस्टर आदि की भी गहनता से जांच की।
टीम ने मंडी में आढ़तियों के यहां स्टॉक को जांचा लेकिन इनमें कोई गड़बड़ी न मिलने पर टीम दादरी मार्केट कमेटी सचिव के साथ झोझूकलां में बनाए गए उप खरीद केंद्र पर पहुंची। यहां टीम ने व्यापारियों व किसानों से बाजरा खरीद से संबंधित जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव विजय कुमार ने बताया कि टीम की ओर से जांचे गए सभी रिकॉर्ड सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित तौर पर जांच होती रहती है। टीम में सचिव विवेक पंघाल, सहायक सचिव सुनील और संदीप भी मौजूद रहे।