फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Manu Bhaker's maternal uncle and grandmother died in an accident

Charkhi Dadri News: पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के मामा और नानी की हादसे में मौत

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker's maternal uncle and grandmother died in an accident
चरखी दादरी के मृतक युद्धवीर सिंह।
चरखी दादरी। गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार रविवार सुबह नौ बजे महेंद्रगढ़ रोड पर स्कूटी को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में पेरिस ओलंपिक पदक विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर के मामा युद्धवीर (50) व नानी सावित्री देवी (70) की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे सतपाल के बयान पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मनु के मामा युद्धवीर दादरी रोडवेज डिपो में चालक थे। वहीं, दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह युद्धवीर घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ मनु भाकर की नानी सावित्री देवी भी थीं। युद्धवीर अपनी मां सावित्री देवी को लोहारू चौक के समीप छोटे भाई के घर छोड़कर ड्यूटी पर जाने वाले थे। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही सामने से गलत दिशा में आ रही ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें कार पलट गई और स्कूटी भी सड़क किनारे गिर गई। स्कूटी सवार दोनों को काफी चोटें आईं। पास में ही घूमने आए युद्धबीर के बेटे सतपाल ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, दोनों का अंतिम संस्कार गांव कलाली में किया गया।
विज्ञापन

मनु भाकर ने मां और मौसी को संभाला
मामा युद्धवीर (50) व नानी सावित्री देवी की मौत की खबर मिलते ही अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर दोपहर करीब तीन बजे कलाली गांव पहुंच गईं।मनु काफी भावुक नजर आईं। मनु ने अपनी मां सुमेधा और मौसी अनीता को संभाला। दोनों की मौत से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखी दादरी के मृतक युद्धवीर सिंह।

चरखी दादरी के मृतक युद्धवीर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed