फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mankawas resident farmer died due to the effect of spray in the field

Charkhi Dadri News: मानकावास निवासी किसान ने खेत में स्प्रे के प्रभाव से तोड़ा दम

Mon, 12 Jun 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mankawas resident farmer died due to the effect of spray in the field
चरखी दादरी। खेत में गए मानकावास निवासी एक किसान की स्प्रे के प्रभाव से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उसके छोटे भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मानकावास निवासी सुखबीर (40) शनिवार शाम घर से खेत में फसल में स्प्रे करने के लिए गया था। स्प्रे के प्रभाव से वो अचेत हो गया। काफी देर बाद तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने खेत में वहां पहुंचे। वहां सुखबीर के अचेत मिलने पर उसे उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर शाम ही सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और रविवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed