{"_id":"672662cebbcd6b734f0c6e61","slug":"manju-won-miss-india-contest-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125597-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया बनीं चरखी दादरी की मंजू श्योराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया बनीं चरखी दादरी की मंजू श्योराण
Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामबास में मिस इंडिया मंजू को सम्मानित करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा से थीं इकलौती प्रतिभागी, 20-40 आयुवर्ग की गोल्डन कैटेगरी में सिर पर पहना ताज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के गांव बेरला की रहने वाली मंजू श्योराण ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया का खिताब जीता है। कॉन्टेस्ट 26 से 28 अक्तूबर तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से तकरीबन 1000 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। मंजू श्योराण हरियाणा से इकलौती प्रतिभागी रहीं।
कॉन्टेस्ट में विजेता बनने के बाद मंजू श्योराण शनिवार को पहली बार गृह जिला दादरी पहुंचीं। उन्होंने प्रेसवार्ता कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। बताया कि यह उनका दूसरा कॉन्टेस्ट था। पहले कॉन्टेस्ट में वह टॉप 15 में पहुंची थीं, लेकिन, ताज जीतने में कामयाब नहीं रही थीं। इसके बाद उन्होंने पुणे में आयोजित कॉन्टेस्ट में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि कॉन्टेस्ट में तीन अलग-अलग कैटेगरी में विजेता चुनी गईं। उन्होंने 20 से 40 आयुवर्ग की गोल्डन कैटेगरी में सहभागिता की। अंतिम राउंड तक इस कैटेगरी में 28 प्रतिभागी बचीं। अंत में निर्णायक मंडल ने मंजू श्योराण को विजेता घोषित किया। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें ताज पहनाया। इसके साथ ही मंजू का बचपन का सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
- साढ़े नौ साल से आईटी सेक्टर में कर रहीं जॉब
मंजू श्योराण पेशे से आईटी सेक्टर में हैं। वह गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सीनियर एसोसिएट लीडर के तौर पर कार्यरत हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेकर जीतना उनका बचपन का सपना था। यह अब पूरा हुआ है।
- पिता सेना से रिटायर तो मां हैं गृहिणी
मंजू श्योराण के पिता सतबीर श्योराण सेना से सिपाही से रिटायर हैं जबकि मां कृष्णा देवी गृहिणी हैं। मंजू की माता पढ़ी-लिखी नहीं हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपनी बेटी का सपना पूरा करने में साथ दिया।
फोटो 01
दादरी में आयोजित प्रेसवार्ता में पिता सतबीर और मां कृष्णा देवी के साथ मंजू श्योराण। संवाद